रामायण भगवान राम की कहानी है। यह उस युद्ध की कहानी है जो राम ने धर्म के लिए लड़ा था। यह सबसे कठिन परिस्थितियों में भी राम के धैर्य और समभाव की कहानी है। जब उन्हें अचानक, अयोध्या के राजा के रूप में राज्याभिषेक होने से ठीक एक दिन पहले, जंगल जाने के लिए कहा जाता है, तब भी उनके चेहरे पर ज़रा भी चिंता या बेचैनी नहीं दिखाई देती। यह एक या दो दिन के लिए नहीं, बल्कि पूरे 14 वर्षों के लिए था। यह प्रेम और मित्रता की कहानी है। राम की हनुमान, सुग्रीव और विभीषण के साथ मित्रता की कहानी। यह भाइयों के बीच प्रेम की कहानी है। लक्ष्मण अपनी नवविवाहित पत्नी उर्मिला को छोड़कर, खुशी-खुशी राम के साथ जंगल चले जाते हैं। भरत राज्य पर एक कार्यवाहक (caretaker) के रूप में शासन करते हैं। हालाँकि, रामायण की कहानी में एक बहुत ही महत्वपूर्ण छिपा हुआ सबक है जो आज के आधुनिक संसार के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। असल में, रामायण माता सीता की कहानी है। जब राम ने अपने पिता के वचनों का मान रखने के लिए जंगल जाने का निर्णय लिया, तब सीता महल में ही रुक सकती थीं और वहाँ के समस्त सुख-सुविधाओं का आनंद ले सकती थीं। लेकिन उन्होंने रा...