Skip to main content

Free Will and Destiny

 अनेक बार यह चर्चा होती है कि क्या मनुष्य के पास 'फ्री विल' (स्वतंत्र इच्छा) है या सब कुछ पूर्व-निर्धारित है? इसका जवाब तो शायद किसी के पास भी नहीं है। विभिन्न दृष्टिकोणों से देखने पर हमें अलग-अलग बातें समझ में आती हैं। उदाहरण के लिए, यदि हम यह देखें कि एक बच्चा अपना करियर चुनाव कैसे कर रहा है, तो एक दृष्टिकोण यह हो सकता है कि वह अपने करियर का चुनाव अपने माहौल और एक्सपोज़र के आधार पर कर रहा है। जिस तरह के माहौल में वह पला-बढ़ा, उसी तरह के माहौल से उसकी पसंद प्रभावित हो रही है। अतः उसके पास कोई 'फ्री विल' नहीं बचती है, सब कुछ पूर्व-निर्धारित है। इस दृष्टिकोण से हम देखें, तो जो लोग अपराध के रास्ते पर बढ़ते हैं, उनका माहौल भी कहीं न कहीं उसी तरह का रहा है जो उनकी आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है। उसी तरीके से ऐसे लोग जो डिप्रेशन या अवसाद के शिकार होते हैं, उनके घर का माहौल भी कहीं न कहीं उसी तरह का रहता है, जिसमें वे अपनी बात खुलकर नहीं कह पाते हैं, अच्छे दोस्त नहीं बना पाते हैं और इस तरीके से कहीं न कहीं जब जीवन में कठिन परिस्थितियाँ आती हैं, तो वे अवसाद के शिकार हो जाते हैं।

किंतु एक बिल्कुल दूसरा दृष्टिकोण यह कहता है कि हर व्यक्ति के पास अपने निर्णयों को लेने की पूर्ण स्वतंत्रता है, यानी कि हर व्यक्ति के पास 'फ्री विल' है। जैसे एक ही घर में दो बच्चे हैं और दोनों को एक जैसा माहौल मिला है। उनमें से एक बच्चा पढ़ने-लिखने के लिए बहुत अधिक उत्सुक रहता है, जबकि दूसरे बच्चे का पढ़ाई में ध्यान नहीं होता। अब यहाँ तो दोनों बच्चों को समान माहौल मिला, फिर भी उनकी दिशाएँ अलग-अलग हो गईं। तो इसका मतलब यह है कि इकोसिस्टम इसे प्रभावित नहीं कर रहा है। दोनों बच्चों के पास 'फ्री विल' है—एक बच्चे ने अपनी स्वतंत्र इच्छा से पढ़ाई का चुनाव किया, तो दूसरे बच्चे ने खेलने का चुनाव किया।
परंतु इन दोनों ही पहलुओं में जो विभिन्नता है, उनके पीछे कहीं कुछ और गहरा कारण है। ऐसा क्यों होता है कि एक ही घर में पैदा हुए दो बच्चों में एक देव और एक दानव हो जाता है? रावण और विभीषण तो भाई-भाई थे। इसी प्रकार हिरण्यकश्यप के घर में प्रहलाद का जन्म हुआ। जितना हिरण्यकश्यप का ईश्वर से वैर था, उतनी ही ईश्वर में प्रहलाद की भक्ति थी। इसका मतलब यह है कि प्रत्येक व्यक्ति को कोई न कोई शक्ति अपनी ओर खींच रही है। जहाँ विभीषण को राम के प्रति भक्ति अपनी ओर खींच रही है, वहीं रावण को अपने घमंड की शक्ति अपनी ओर खींच रही है। जब एक रस्सी को दो टीमें अपनी-अपनी ओर खींचती हैं, तो रस्सी उस टीम की ओर खिंची चली जाती है जो ज़्यादा ताकतवर होती है। इसी तरीके से जब व्यक्ति को दो विपरीत प्रकृति की शक्तियाँ अपनी ओर खींचती हैं, तो मनुष्य भी उस शक्ति की ओर खिंचा चला जाता है जो ज़्यादा शक्तिशाली होती है।
अब यहाँ अगला प्रश्न यह उठता है कि किसी मनुष्य के जीवन में प्रेम और भक्ति की शक्ति अधिक शक्तिशाली होती है, जबकि किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में वासना, आलस्य और घमंड की शक्ति अधिक सशक्त होती है। अब यह कैसे तय होगा कि किस व्यक्ति के जीवन में किस प्रकार की शक्ति अधिक प्रभावशाली होगी?
इसका निर्णय करना तो बहुत ही मुश्किल है। जाने क्या कारण रहा होगा कि विभीषण की श्रद्धा राम में बनी रही, जबकि वह लंका जैसी नगरी में पले-बढ़े जहाँ पर भक्ति का कोई अवसर नहीं था। वास्तव में विभीषण को उस भक्ति को करने के लिए अपने ही लोगों से जाने कितनी लड़ाइयाँ लड़नी पड़ी होंगी फिर भी वह लगे रहे और झुके नहीं। किंतु वहीं हम अपने चारों ओर ऐसे भी लोगों को देखते हैं, जिन्हें छोटे से छोटा कारण भी लालची बना देता है। बहुत सारे लोग जिन्होंने अपराध के रास्ते को पकड़ा, वे अपनी आपराधिक प्रवृत्तियों को इस तरह से सही ठहराते हैं कि उनके साथ भी बचपन में अन्याय हुआ था। बहुत सारे सास और ससुर अपनी बहू के साथ ख़राब व्यवहार करते हैं और इसे इस बात से सही ठहराते हैं कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था। अब यह कैसे तय होगा कि एक व्यक्ति सारी ख़राब परिस्थितियों के बावजूद राम की भक्ति करना नहीं चूकता, वहीं दूसरी ओर लोग छोटी-छोटी परिस्थितियों को कारण बनाकर अपनी आपराधिक प्रवृत्तियों, अपने लालच तथा अपने घमंड को सही ठहराते हैं?
मेरा ऐसा मानना है कि चिड़ियों की चहचहाहट एवं तारों की टिमटिमाहट स्वतः ही सबके लिए उपलब्ध है। राम की भक्ति सबके लिए उपलब्ध है। जीवन में प्रेम और आनंद से जीने के मार्ग सबके लिए उपलब्ध हैं। उसके लिए कोई मेहनत नहीं करनी पड़ती, वह तो स्वतः ही सबके लिए उपलब्ध है। किंतु अज्ञानवश हम गलत चुनाव कर लेते हैं—आराम, घमंड और महत्वाकांक्षाओं की ओर चल देते हैं। कुछ बनने की चाह में रावण को तीनों लोकों का राजा बनना है, किसी को एक बहुत बड़ा पॉलिटिशियन बनना है, किसी को एक बहुत बड़ा बिज़नेसमैन बनना है, किसी को आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करनी है, कोई घर में रहकर खुश है, किसी को आरामदायक जीवन व्यतीत करना है, तो किसी को दोस्तों के साथ घूमना-फिरना है। जब हम यह सब चुनाव कर लेते हैं, तो कहीं न कहीं हम चिड़ियों की चहचहाहट और तारों की टिमटिमाहट से मुँह मोड़ लेते हैं। हम इतनी तेज़ आवाज़ में गाने बजाते हैं कि हमें चिड़ियों की चहचहाहट सुनाई देनी ही बंद हो जाती है। हम इतनी अधिक रोशनी जलाते हैं कि हमें तारों की टिमटिमाहट दिखनी बंद हो जाती है। जितना अधिक हम तेज़ आवाज़ में गाने सुनते हैं, उतना ही हम उसके आदी हो जाते हैं। उतना ही मुश्किल हमारे लिए चिड़ियों की चहचहाहट सुनना हो जाता है, क्योंकि जैसे ही हम उस तेज़ आवाज़ को बंद करेंगे, हमें कुछ खालीपन महसूस होता है। हम बेचैन हो जाते हैं, फिर से उस तेज़ आवाज़ को शुरू कर देते हैं और फिर उसके और अधिक आदी हो जाते हैं। इस प्रकार अज्ञान से लिया गया पहला कदम अगले कदम की ओर और अगला कदम उससे आगे के कदम की ओर निरंतर बढ़ता रहता है, तथा हम उतना ही अधिक चिड़ियों की चहचहाहट एवं तारों की टिमटिमाहट से दूर चले जाते हैं।
जैसे हम प्रेम, भक्ति और ज्ञान के मार्ग से दूर जाते हैं, उसी प्रकार हम उस मार्ग की ओर पुनः अग्रसर भी हो सकते हैं। बस एक ही कदम उठाना है और वह है—प्रश्न पूछना। जैसे ही हम अपने आप से प्रश्न पूछें कि हम इतने समय से लगातार बार-बार तेज़ आवाज़ में गाने सुनते आ रहे हैं, तो क्या इससे हम संतुष्ट हो गए हैं? क्या अगली बार उन्हीं गानों को और तेज़ आवाज़ में सुनने की इच्छा नहीं होती है? बार-बार हम अपने आप से यह प्रश्न पूछें, तो हमें तुरंत ही उत्तर मिलेगा कि यह तो बिल्कुल सही बात है कि हम तेज़ आवाज़ में चाहे कितने भी समय तक गाना बजा लें, पर जैसे ही वह तेज़ आवाज़ बंद होती है, हमें एक अजब सा सूनापन महसूस होता है। हम उस सूनेपन को सँभाल नहीं पाते और फिर से गाना बजाने लग जाते हैं। जब हम प्रश्न पूछते हैं, तो वह सूनापन हमें चिड़ियों की चहचहाहट की ओर प्रेरित करता है। हम चिड़ियों की चहचहाहट सुनने के लिए उत्सुक होते हैं एवं उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं। धीरे-धीरे चिड़ियों की चहचहाहट का स्वर हमें स्पष्टता से सुनाई देने लगता है, और वह तेज़ गाना अब हमें एक कर्कश शोर जैसा सुनाई देता है।
इस प्रकार देखें तो मनुष्य के पास दोनों ही विकल्प हैं—चिड़ियों की चहचहाहट सुनने का भी और तेज़ आवाज़ में गाना सुनने का भी। जब मनुष्य अज्ञानवश एक निर्णय लेता है, तो धीरे-धीरे उसमें तेज़ आवाज़ में गाना सुनने की इच्छा और प्रबल होने लगती है, और जैसे ही मनुष्य को होश आता है, तो उसे चिड़ियों की चहचहाहट की मधुरता समझ में आने लगती है। इसलिए जब हम भाग्य की बात करते हैं, तो शायद हमें ऐसा इसलिए प्रतीत होता है कि हमारे जीवन को कोई दूसरी शक्ति चला रही है, क्योंकि हमने अपने जीवन की डोर खुद अपने हाथ में लेना नहीं सीखा है। हम अपने निर्णयों की ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं तथा हम उस शोर की तेज़ आवाज़ में इतना व्यस्त हैं कि हम चिड़ियों की चहचहाहट सुनना ही नहीं चाहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Field of Awareness

 I presented a paper on Vipassana long back at Delhi University, and at that time, a professor there asked me a question: "Who realises the temporality of the sensations when we practice Vipassana: the mind or something else?" That question stayed with me. I told him about my experience in Estonia. Once, I went on an office tour in Estonia, where it was extremely cold at around -15 degrees. I walked outdoors for quite a long time and developed severe stomach pain. With no medicines available to me and no doctor to visit, I sat in Vipassana and began observing sensations. After about an hour of observation, the pain disappeared. I told him that I don't know whether that was a realisation of the mind or something else, but the same brain that experienced pain some time back had no pain after some time.  The question is who was feeling the pain and where that pain disappeared after observation. When we sit in Vipassana, our minds are full of so many thoughts. Usually, our m...

Do we love anybody?

Are we competent to love? It seems a very strange statement in the first instance. Do we need any competence to love? Love seems so natural. But the strange thing is that most of us do not love even ourselves. Do we? What do we love? Our self-image, our beliefs, body, and ambitions. "I" am good, and the others should appreciate me for being good. "I" believe in a particular thought or religion, and consider myself to be a sum-total of these thoughts and beliefs. "I" and my body, and therefore want to protect the body and become anxious whenever there is a threat to the body or a disease that does not get cured. "I" also become happy when this body feels instinctive pleasure, such as after eating tasty food, doing shopping, travelling to a place "I" like. "I" am my ambitions and work hard to achieve my targets. What is love, on the other hand? Love is a complete merger. When there is no difference between "I" and ...

Choice and Surrender

I was just listening to a talk by Sister Shivani . She says that we don't need to choose. Rather, we need to surrender, and the almighty decides for us. That's almost an impossible thing for the control freaks. How can I not choose? My choices have made me what I am. For example, I decided to do CA and write the civil services examination , and that's what defines what I am today professionally. I decided not to drink liquor, and I am proud of the fact that I am a teetotaler . I chose to read thousands of books on Neurology, Philosophy, Psychology, Quantum Physics and Mysticism . I also decided to explore Astrology and practice Vipassana . I decided to take sessions for the children. I chose my friends and people I would like to spend time with. The sum total of all these things is what I am today. How can I give away choices?  Most achievers are control freaks, and it is quite difficult for them to give up their choices. In fact, they have reached to their present positi...